SM KRISHNA/image credit-X
SM KRISHNA DEATH HOLIDAY-कर्नाटक सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा (SM KRISHNA) के निधन पर उनके सम्मान में 11 दिसंबर, बुधवार को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों पर लागू होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की सांस्कृतिक या मनोरंजन से जुड़ी सरकारी गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।
तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा-Tomorrow Holiday in Karnataka
एसएम कृष्णा (SM KRISHNA) के निधन के उपलक्ष्य में राज्य में 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इस अवधि में सभी सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राज्य सरकार ने यह निर्णय उनकी असाधारण राजनीतिक सेवाओं और योगदान को ध्यान में रखते हुए लिया है।
बेंगलुरु को ‘सिलिकॉन वैली’ बनाने में अहम योगदान
एसएम कृष्णा, जिन्हें 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था, का निधन 10 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में हुआ। उन्होंने बेंगलुरु को ‘भारत की सिलिकॉन वैली’ के रूप में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसएम कृष्णा ने न केवल कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में बल्कि महाराष्ट्र के राज्यपाल और कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में भी उल्लेखनीय सेवाएं दीं।
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
उनका अंतिम संस्कार 11 दिसंबर को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ मंड्या जिले के उनके पैतृक गांव सोमनाहल्ली में किया जाएगा। एसएम कृष्णा का जन्म 1 मई 1932 को मंड्या जिले के सोमनाहल्ली में हुआ था। उनकी राजनीतिक और प्रशासनिक सेवाएं लंबे समय तक याद की जाएंगी। उनका निधन राज्य और देश के लिए एक बड़ी क्षति है।