दिसंबर 2024 में पूरे भारत में बैंकों में 17 दिन की छुट्टियां रहेंगी। ये छुट्टियां राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के आधार पर तय की गई हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहेंगे।
अगर आपको बैंक से जुड़े काम करने हैं, तो इन्हीं छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाएं बनाएं।
दिसंबर 2024 में बैंक अवकाश की राज्यवार सूची–State-wise Bank holiday list
- 3 दिसंबर 2024 (मंगलवार):
सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व के अवसर पर गोवा में छुट्टी। - 12 दिसंबर 2024 (गुरुवार):
पा-टोगन नेगमिंजा संगमा दिवस पर मेघालय में अवकाश। - 18 दिसंबर 2024 (बुधवार):
गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर चंडीगढ़ में छुट्टी।
मेघालय में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर अवकाश। - 19 दिसंबर 2024 (गुरुवार):
गोवा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में गोवा में अवकाश। - 24 दिसंबर 2024 (मंगलवार):
क्रिसमस ईव के उपलक्ष्य में मिज़ोरम, मेघालय और नागालैंड में अवकाश।
पंजाब और चंडीगढ़ में गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर छुट्टी। - 25 दिसंबर 2024 (बुधवार):
क्रिसमस के अवसर पर पूरे भारत में अवकाश। - 30 दिसंबर 2024 (सोमवार):
तमु लोसर का पर्व सिक्किम में और यू कियांग नांगबह दिवस मेघालय में। - 31 दिसंबर 2024 (मंगलवार):
नए साल की पूर्व संध्या पर मिज़ोरम में छुट्टी।
BANK HOLIDAYS IN DECEMBER 2024-आरबीआई ने छुट्टियों की सूची को राज्यवार जारी किया है, ताकि लोग अपनी बैंकिंग गतिविधियों को सही तरीके से प्लान कर सकें। देशभर के बैंकों में छुट्टियां स्थानीय परंपराओं और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए तय की गई हैं।
आपकी सुविधा के लिए: बैंक छुट्टियों के दौरान अपने बैंक से जुड़े ऑनलाइन विकल्पों का उपयोग करें।