Kanpur News-सपा विधायक अमिताभ बाजपेई समेत 127 पर हंगामे का मुकदमा दर्ज,फजलगंज थाने में धरने का मामला

Amitabh Bajpai News-कानपुर के फजलगंज थाने में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए धरना दिया था । यह घटना तब हुई जब पुलिस ने अशोक कुमार गुप्ता को सार्वजनिक स्थान पर अभद्र भाषा के प्रयोग के आरोप में गिरफ्तार किया था। विधायक अमिताभ बाजपेई अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे और गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

127 सपाइयों के खिलाफ मुकदमा

धरने और हंगामे के दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई के साथ पूर्व पार्षद प्रत्याशी वरुण जायसवाल और अन्य समर्थक भी शामिल थे। पांच घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस हुई। पुलिस अधिकारी दीपक तिवारी ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें विधायक, पूर्व प्रत्याशी और 127 समर्थकों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने धरने को सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा मानते हुए मामला दर्ज किया है।

अशोक गुप्ता की गिरफ्तारी पर मचा बवाल

पुलिस के अनुसार, अशोक गुप्ता को सार्वजनिक स्थान पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के कारण गिरफ्तार किया गया था। इस गिरफ्तारी के विरोध में विधायक अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर विरोध करने लगे। विधायक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यशैली में सुधार की मांग की। मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है, और पुलिस प्रशासन और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Leave a Comment