MAHARASHTRA CM-देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने का न्योता, 5 दिसंबर को होगा शपथग्रहण

MUMBAI-महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार, 4 दिसंबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले महायुति (MAHAYUTI) गठबंधन को सरकार बनाने का न्योता दिया। इस गठबंधन के नेता और मुख्यमंत्री पद के दावेदार देवेंद्र फडणवीस (DEVENDRA FADNAVIS) 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे।
Read moreMaharashtra Chief Minister-कौन होगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री, भाजपा और सहयोगियों के बीच सियासी मंथन तेज

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री चयन प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों के नाम जल्द तय किए जाएंगे। इन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद, मुंबई में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जहां विधायकों की रायशुमारी के बाद नेता का चयन किया जाएगा।इससे पहले, भाजपा सहयोगी दलों के साथ चर्चा करके एक सर्वसम्मत निर्णय लेगी।
Read moreMaharashtra election 2024 exit poll: महायुति को बढ़त, महाविकास अघाड़ी पिछड़ी

चुनाव के दौरान कुछ सीटों पर परिवारिक मतभेद भी देखने को मिला। बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपने ही भतीजे युगेंद्र पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। नागपुर साउथ वेस्ट सीट पर देवेंद्र फडणवीस का सामना कांग्रेस के प्रफुल्ल गुढ़ाडे से है, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपरी-पाचपखाड़ी सीट पर शिवसेना (यूबीटी) के आनंद दिघे से मुकाबला कर रहे हैं।
Read moreमहा विकास अघाड़ी है औरंगज़ेब फैन क्लब: अमित शाह का उद्धव ठाकरे पर हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने महाराष्ट्र के धुले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) को 'औरंगज़ेब फैन क्लब' करार दिया। शाह ने शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता बाल ठाकरे के सिद्धांतों को छोड़कर उन दलों के साथ हाथ मिला लिया है जो अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध करते थे।
Read moreRiteish Deshmukh-‘धर्म खतरे में नहीं, उनकी पार्टी खतरे में है’-रितेश देशमुख ने चुनावी रैली में Mahayuti पर साधा निशाना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Election 2024) के प्रचार के दौरान बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने लातूर में अपने भाई और कांग्रेस नेता धीरज देशमुख के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सीधे-सीधे उन पार्टियों पर निशाना साधा जो दावा करती हैं कि उनका धर्म खतरे में है। रितेश ने कहा, "जो लोग कहते हैं कि उनका धर्म खतरे में है, दरअसल उनकी पार्टी ही खतरे में है। वे अपने धर्म से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनकी पार्टी और वे खुद बच जाएं। हमें अपने धर्म का ध्यान रखने दो, आप पहले विकास की बात करें।"
Read more