UTTAR PRADESH NEWS-योगी सरकार एक्शन मोड में , PCS अफसरों के बड़े स्तर पर तबादले

featured image credit-X

LUCKNOW-उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (YOGI GOVT) ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां

  1. अजय नारायण सिंह – उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद, लखनऊ से हटाकर अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), आगरा बनाया गया।
  2. इन्द्र कांत द्विवेदी – नगर मजिस्ट्रेट, बलिया से हटाकर अपर जिलाधिकारी (कानून व्यवस्था), अयोध्या नियुक्त किए गए।
  3. अमित कुमार भारतीय – अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, कानपुर नगर से हटाकर अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), वाराणसी बनाया गया।
  4. अजय कुमार अम्बष्ट – उप आवास आयुक्त, मेरठ से हटाकर मुख्य राजस्व अधिकारी, जौनपुर पद पर नियुक्त हुए।
  5. अजीत परेश – अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), पीलीभीत से हटाकर मुख्य राजस्व अधिकारी, वाराणसी बनाया गया।
  6. पंकज वर्मा – उप जिलाधिकारी, चित्रकूट से हटाकर नगर मजिस्ट्रेट, गोंडा नियुक्त किए गए।
  7. सतीश कुमार कुशवाहा – उप जिलाधिकारी, आगरा से हटाकर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संभल पद पर नियुक्त किए गए।
  8. शिवानी सिंह – उपनिदेशक, बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय, को राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबद्ध किया गया।

प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की कोशिश

यह बदलाव उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इन नियुक्तियों से संबंधित जिलों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी और कुशलता की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Comment