PARBHANI VIOLENCE-महाराष्ट्र के परभणी में हिंसा और आगजनी: संविधान का अपमान बना कारण

PARBHANI NEWS-महाराष्ट्र (MAHARASHTRA) के परभणी (PARBHANI) जिले से हिंसा और आगजनी की चौंकाने वाली खबरें सामने आई हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास भारतीय संविधान के अपमान से स्थानीय लोग भड़क उठे। घटना ने इलाके में तनाव और तोड़फोड़ का माहौल पैदा कर दिया, जिसमें कई जगहों पर पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं हुईं। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

संविधान का अपमान और उपद्रव की शुरुआत

जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान का अपमान किया। यह देखकर स्थानीय लोग नाराज हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन जल्द ही हिंसक रूप ले लिया, जिसमें भीड़ ने पत्थरबाजी और दुकानों में तोड़फोड़ की।

प्रकाश आंबेडकर की प्रतिक्रिया

वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने घटना की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे जातिवादी मानसिकता का हाथ है। वीबीए के कार्यकर्ताओं ने घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस पर दबाव बनाया, जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम सोपान दत्ताराव पवार (Sopan Dattarao Pawar) बताया जा रहा है।

SOPAN DATTARAO PAWAR

image credit-X

प्रशासन की प्रतिक्रिया और शांति की अपील

पुलिस अधीक्षक यशवंत काले ने बताया कि हिंसा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। डीएम रघुनाथ गावड़े ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Leave a Comment